{"_id":"59c5676d4f1c1b9a688b6117","slug":"71506109293-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामल में अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के मामल में अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा पत्रक
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। मुगलसराय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और एसडीएम के रवैये की शिकायत करने के लिए मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को नोडल आफिसर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास से मिलने के लिए चंदौली पहुंचा। लेकिन प्रमुख सचिव के विलम्ब से आने कारण प्रतिनिधि मंडल ने पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिस पर डीएम ने पूरे प्रकरण पर जल्द ही ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाय।
तहसील के प्रकरण को जिले के नोडल आफिसर प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुराग श्रीवास्तव से अवगत कराने के लिए मुगलसराय बार एसोशिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को स्वामी नाथ पाठक के नेतृत्व में चंदौली पहुंचा । जहां काफी इंतेजार के बाद भी प्रमुख सचिव के आगमन मे विलंब होने के कारण प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी हेमंत कुुमार को पत्रक सौंपा। जिस पर उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की भावनाओं को वे अच्छी तरह से समझ रहे हैं। बताया कि कुछ समय में सभी समस्याओं का उचित हल निकाल लिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुगलसराय तहसील में उप निबंधन कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग भी की। इस दौरान मुकुंदी प्रसाद, देवी दया, संजय सिंह, मनोज गुप्ता, अंबिका सिंह, कृष्णानंद तिवारी, सुधीर सिंह, वीरेन्द्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।