फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   महंगी शिक्षा के विरोध में प्रदर्शन

महंगी शिक्षा के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
महंगी शिक्षा के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
चंदौली। बढ़ती बेरोजगारी और महंगी होती शिक्षा के विरोध में मुखर भारत की जनवादी नौजवान सभा व छात्र युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने हक के लिए आवाज बुलंद की। अंत में 17 सूत्री मांग पत्र एसडीएम सौंपा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार धर्म, जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। महंगी होती शिक्षा व दिनोंदिन बढ़ रही बेरोजगारी की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। सरकार मजहब के नाम पर लोगों को लड़ा रही है। स्टार्ट अप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया यह सब युवाओं के लिए छलावा साबित हो रहा है। देश व प्रदेश में रोजगार के अवसर कम हुए हैं। शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं के बराबर हो रही है, जबकि निजी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ा पाना सामान्य जनता के बस की बात नहीं है। कहा कि सरकार छात्रों के जनतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने पर तुली है। कार्यकर्ताओं ने वित्त विहीन शिक्षकों को संतोषजनक वेतन देने, बंद पड़े सरकारी कारखानों को खोले जाने, छात्र संघ का चुनाव कराने, मनरेगा मजदूरी 300 रुपये किए जाने, हथकरघा बुनकरों व सभी किसानों के ऋण माफ करने की मांग की। इस मौके पर गुलाब चन्द्र, कन्हैया यादव, धर्मेन्द्र, धर्मराज, सहेंद्र, लालजीत, जालंधर, श्याम प्यारी, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed