फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी

भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी

Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
चंदौली। सरकारी राजस्व का लगभग चालीस लाख रुपये दबा कर बैठे सदर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन ईंट भट्ठा संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय अमीनों से भट्ठा मालिकों की अच-अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगाया जा रहा है ताकि संपत्ति की कुर्की कराई जा सके। बकौल तहसीलदार गुलाब चंद्रा बकाएदारों की संपत्ति कुर्क करने के साथ ही बैंक खाते भी जब्त किए जा सकते हैं।

जनपद के भट्ठा संचालकों पर सेलटैक्स और सेलटैक्स समाधान का लाखों रुपये बकाया हैं। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी होने के बाद भी भट्ठा संचालक पैसा जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। राजस्व वसूली में पिछड़ने के बाद सदर तहसील प्रशासन ने बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अमीनों से बकाएदारों की संपत्ति का लेखा-जोखा मंगाकर कुर्की की कार्रवाई का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि एके ईंट भट्ठा खेदई नारायनपुर, सीडीएन ईंट भट्टा और मीरा ईंट उद्योग बगहीं पर वाणिज्यकर का दस लाख रुपये बकाया हैं। इसके अतिरिक्त बड़े बकाएदारों में भारत ईंट भट्ठा, शक्ति ईंट उद्योग, शिवा ब्रिक्स, एकेआर ईंट उद्योग, न्यू उपवन ईंट उद्योग, गौरव ईंट भट्टा संचालक शामिल हैं। इनपर सेलटैक्स समाधान का लगभग पंद्रह लाख रुपये का बकाया है। कहा कि अमीनों को सख्त निर्देश दिया गया है कि सभी बकाएदारों की संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध कराएं। साथ ही बैंक खातों का विवरण भी मांगा गया है। अभिलेख प्राप्त होते ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed