फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना11

माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना11

Thu, 10 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना11

विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकों ने अपनी बारह सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की और माध्यमिक विद्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति का विरोध किया। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक को मांगपत्र सौंप धरना समाप्त किया।

इस अवसर पहर शिक्षकों ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थित प्राथमिक, उच्च शिक्षा विभागों में लागू नहीं किया गया है। ऐसे में इसे मात्र माध्यमिक शिक्षा विभाग में लागू करना न्यायोचित नहीं है। नई पेंशन स्कीम की कटौती प्रतिमाह कर ली जाती है लेकिन अभी तक जनपद के अध्यापकों के खाते में कटौती प्रदर्शित नहीं हो रही है, जो अध्यापकों संग छल है। शिक्षकों ने पचास वर्ष की आयु वाले कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के शासन के निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि यह सरासर गलत है। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। शिक्षकों ने मूल्यांकन के पारिश्रमिक और यात्रा भत्ता का शत प्रतिशत भुगतान करने, अध्यापकों का चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान अविलंब निस्तारित करने की मांग की। साथ ही कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों के प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची भी शीघ्र प्रकाशित कराई जाए। कहा कि यदि मांगों को शीघ्र ही पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर रामानंद सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार सिंह, विद्याधर पांडेय, संतसेवक सिंह, मंगला सिंह, त्रिभुवन, संजय, कैलाश नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed