फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   70 goats killed by fire

आग से 70 बकरियां जल मरीं

Fri, 31 Mar 2017 01:46 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 31 Mar 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
70 goats killed by fire
जला मड़हा जिसमें जल गई थी बकरियां।
थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में बुधवार की रात एक मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से 70 बकरियां झुलस कर मर गईं। आग से गृहस्थी का पूरा सामान भी जल गया। पीड़ित ने मड़हे में आग लगाए जाने का आरोप लगाते हुए धीना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी शोहराब खान का पंपिंग सेट गांव के बगल टेकारी मौजा में है। यहां खेती के साथ वह बकरी पालन भी करता है। बुधवार की रात वह अपनी बकरियों को मड़हे में बंद करके घर खाना खाने चला गया। रात 11 के करीब उसे किसी ने मड़हे में आग लगने की सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पंपिंग सेट को चालूकर उसने आग बुझाई। तब तक 70 बकरियां जलकर मर चुकी थीं। जबकि दर्जन भर छोटी बड़ी बकरियां झुलस गई थीं। पीड़ित के अनुसार आग से मड़ई में रखा छह बोरा सरसों, तीन बोरा मटर, पांच बोरा मंसूर, प्लास्टिक की पाइप, पट्टा और गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरप्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित को जल्द ही न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed