फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   69 donors donated voluntary blood in the camp organized in Gurudwara

गुरुद्वारा में आयोजित शिविर में 69 दाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Mon, 27 Sep 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
69 donors donated voluntary blood in the camp organized in Gurudwara
पीडीडीयू नगर। शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर चढ़दी कला कार सेवा संस्था और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चंदौली जिला रक्तकोष और गुड हेल्थ पैथालॉजी के सहयोग से नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 दानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके पूर्व 101 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अन्य लोगों का नाम लिख लिया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए बुलाया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान को महादान बताया गया है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हर किसी को रक्तदान करना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि हमारी संस्था ब्लड डोनेट हो या आशाएं, गरीबों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। आगे भी इसी तरह के कार्य होते रहेंगे। संस्था के सचिव सरदार मनमीत सिंह राजन ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से पांचवीं बार ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया है। इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे। शिविर में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। वहीं मुगलसराय कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने भी रक्तदान किया। इसके पूर्व शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। वहीं ब्लड डोनेट करने वालों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। जिला रक्तकोष की ओर से प्रभारी डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. दिनेश सिंह, रक्तकोष इंचार्ज संजय कुमार, अजीत सिंह, चंद्रबली सिंह, बृजेश मौर्य, संध्या, चंदा सिं,ह राहुल श्रीवास्तव, विवेक, लंबोदर, अखिलेश, लालबहादुर, चंदन प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed