फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   6549 crore development work will be done in East Central Railway

पूर्व मध्य रेलवे में 6549 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
6549 crore development work will be done in East Central Railway
केंद्रीय रेल बजट में पूर्व मध्य रेलवे को 6549 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। यही नहीं आंतरिक संसाधनों, पीपीपी सहित अन्य माध्यमों से लगभग 6057 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस तरह इस वर्ष 12606 करोड़ से विकास कार्य होंगे। पीडीडीयू नगर में मानसनग, यूरोपयिन कॉलोनी, हापड़ कॉलोनी की सूरत बदलेगी।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे को पर्याप्त बजट मिला है। इससे रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल, सस्ती और आरामदायक परिवहन के रूप में बदलने में सहूलियत होगी। बजट में नई लाइन परियोजना के लिए 3438 करोड़ रुपये, अमान परिवर्तन के लिए 265 करोड़ रुपये, दोहरीकरण परियोजना के लिए 3028 करोड़ रुपये, सड़क संरक्षा कार्य (समपार) के लिए 88.5 करोड रुपये, आरओबी के लिए 453.74 करोड रुपये, उपभोक्ता सुविधाओं के विकास के लिए 487.20 करोड रुपये मिले हैं। पूर्व मध्य रेलवे पीडीडीयू मंडल, सोनपुर, दानापुर, धनबाद और समस्तीपुर मंडल में सिगनल एवं दूरसंचार संबंधी कार्य के लिए 150 करोड़, पुल संबंधित कार्य के लिए 75 करोड़ रुपये, वर्कशाप के लिए 105 करोड़ रुपये, यातायात सुविधा के लिए 67 करोड रुपये आवंटित हुए हैं। मिले धन से पीडीडीयू मंडल के सोननगर से दुर्गावती के बीच 17 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस पर 68 करोड़ खर्च होंगे। 1.11 करोड़ की लागत से पूर्व मध्य रेल के सात स्टेेशनों पर इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम लगाया जाएगा। 1.27 करोड की लागत से चालीस स्टेशनों पर लिफ्ट लगाई जाएगी। वहीं 4.27 करोड़ से दस स्टेशनों पर स्केलेटर लगाया जाएगा। बजट से जिले के सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। वहीं नगर के हापड कॉलोनी में टाइप वन क्वार्टरों को टाइप टू में बदला जाएगा। यूरोपियन कॉलोनी और मानस नगर में नाली, रोड आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पीडीडीयू नगर में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed