फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   19 करोड़ से अधिक की मालकिन है शिवकन्या कुशवाहा

19 करोड़ से अधिक की मालकिन है शिवकन्या कुशवाहा

Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
19 करोड़ से अधिक की मालकिन है शिवकन्या कुशवाहा
चंदौली। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि भाजपा के महेंद्रनाथ पांडेय ने भी दोबारा एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इन प्रत्याशियों में कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी की उम्मीदवार शिवकन्या कुशवाहा सबसे अमीर हैं। कक्षा पांचवीं पास शिवकन्या के पास 19 करोड़ 16 लाख 56 हजार की चल-अचल संपत्ति है। वह लक्जरी वाहन के साथ गहने और असलहों की भी शौकीन है। जबकि सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह चौहान के पास 20 लाख की चल-अचल संपत्ति है। दोनों प्रत्याशियों पर विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवार शिवकन्या की ओर से नामांकन में दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनके पास लाइसेंसी पिस्टल और एक बंदूक भी है। शिवकन्या के पास 15 करोड़, चार लाख, 62 हजार की अचल और चार करोड़ 11 लाख, 94 हजार की चल संपत्ति है। इनके पास 4.80 लाख नकद है। इसमें आधा किलो सोना, दो किलो चांदी एक लक्जरी वाहन टाटा हिटैची और पोकलेन मशीन भी है। शिवकन्या कुशवाहा 2.47 करोड़ की कर्जदार भी हैं, जबकि इनके पति बाबू सिंह कुशवाहा के पास 1.74 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। जबकि साढ़े पांच लाख रुपये इनके हाथ में हैं। वहीं सपा-बसपा गठबंधन के समाजवादी पार्टी से नामांकन करने वाले गाजीपुर के बड़हरा निवासी संजय सिंह चौहान कृषि से पोस्ट ग्रेजुएट है। उनके पास 20 लाख से अधिक की चल अचल संपत्ति है। इनके पास ढाई लाख नकद है। जबकि 8.14 लाख की चल और 10 लाख की अचल संपत्ति हैं। उनके खिलाफ राबर्टसगंज व अन्य जगहों पर दो मुकदमे दर्ज है। डॉ. संजय एक लाख 90 हजार के कर्जदार भी हैं। इसी प्रकार परेवा निवासी लोकदल के ओम प्रकाश आठवीं पास है। इनके पास 12.96 लाख की चल-अचल संपत्ति है। 16 लाख से अधिक का विभिन्न संस्थानों का ऋण बकाया है। जनहित किसान पार्टी के सुधांशु सेठ पोस्ट ग्रेजुएट है। उनके पास पांच हजार नकद और पांच हजार की चल संपत्ति है। इनके ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। इसी प्रकार भाकपा माले के कैलाश के पास 5.46 लाख की चल अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed