फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

Tue, 26 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली

विज्ञापन
चंदौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मुख्यालय पर सोमवार को दिव्यांगों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से निकल कर नगर भ्रमण के बाद वापस तहसील परिसर में आकर समाप्त हुई।
रैली में मतदाताओं के जागरूक करने नारे लगाए जा रहे थे। दिव्यांगों ने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए लोगों का आह्वान किया। इसके पूर्व डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। मतदाता होना गौरव की बात है। बगैर मतदाता आप का पहचान अधूरा है। मतदान करके ही स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है। 19 मई को सभी लोग अपने- अपनेे बूथों पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। इसके अलावा अपने मतदान के साथ पास पड़ोस संग सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जिला दिव्यांग अधिकारी राज बहादुर सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, राकेश रोशन मौजूद रहे।
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंदैली। जनपद में पिछले लोकसभा चुनावों में कई ऐसे मतदान के इलाके रहे, जहां सबसे कम मतदान हुआ। वहीं कुछ ऐसे इलाके भी रहे जहां सबसे अधिक मतदान हुआ। लोकसभा 2014 की बात करें तो सैयदराजा विस क्षेत्र में 55.91 प्रतिशत मतदान हुआ जो जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों से कम है। वहीं सबसे अधिक मत प्रतिशत सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र का रहा है जहां 59.14 प्रतिशत मत पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में चार विधानसभा क्षेत्र है। इसमें मुगलसराय, सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया सुरक्षित शामिल है। 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो मुगलसराय विस क्षेत्र में कुल 57.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जहां 59.11 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, वहीं 54.99 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। सकलडीहा विस क्षेत्र में कुल 59.14 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जहां 58.42 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, वहीं 60.05 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। सैयदराजा विस क्षेत्र में कुल 55.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जहां 54.89 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, वहीं 57.18 प्रतिशत महिलाओं नें मतदान किया। चकिया सुरक्षित विस क्षेत्र में कुल 58.84 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जहां 59.99 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया वहीं 57.48 प्रतिशत महिलाओं नें मतदान किया। पुरुषों के सापेक्ष सकलडीहा और सैयदराजा महिलाओं का मत प्रतिशत अधिक रहा है। जिले में विधान सभा 2017 में कुछ मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई है। मुगलसराय विस क्षेत्र में कुल 61.80 प्रतिशत मत पड़ा था। इसमें 62.32पुरूष और 61.19 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत शामिल है। सकलडीहा विस क्षेत्र में कुल 63.83 प्रतिशत मत पड़ा था। इसमें 60.97 पुरुष और 67.39 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत शामिल है। सैयदराजा विस क्षेत्र में कुल 62.35 प्रतिशत मत पड़ा था। इसमें 58.58 पुरुष और 66.98 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत शामिल है।चकिया सुरक्षित विस क्षेत्र में कुल 64.13 प्रतिशत मत पड़ा था। इसमें 62.66 पुरुष और 65.83 प्रतिशत महिलाओं का मत प्रतिशत शामिल है। विस चुनाव में भी मुगलसराय को छोड़ सकलडीहा, सैयदराजा व चकिया में महिलाओं मतदातों का मत प्रतिशत अधिक रहा है। जिला प्रशासन के तमाम अभियानों के बाद भी बहुत से इलाकों में कम मतदान की समस्या रहती है। इस बार प्रशासन ने अधिक-अधिक वोटिंग की तैयारी कराई है। मतदाताओं को जागरुक करने के लिए मतदाता जागरुकता रैली व अन्य माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। देखना अब यह है कि क्या 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में हुए मतदान के रिकार्ड को इस बार जिला प्रशासन को तोड़ना चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed