फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पुलिस कर्मियों को दी चुनाव प्रबंधन के टिप्स

पुलिस कर्मियों को दी चुनाव प्रबंधन के टिप्स

Sat, 16 Mar 2019 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों को दी चुनाव प्रबंधन के टिप्स
चंदौली। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पुलिस विभाग भी पूरी तैयारी में है। शुक्रवार को वाराणसी के एसपी ग्रामीण मार्तण्ड सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की। साथ ही आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में चुनाव के दौरान प्रबंधन से जुड़ी जानकारी मुहैया कराई।
विज्ञापन

कहा कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी को चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि प्रशिक्षण के बाद अधिकारी अपने अधीनस्थों को चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण देंगे। सबसे महत्वर्पूण है कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए चुनाव को संपन्न कराना है। कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले लोगों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से सहयोग लेना पुलिस की जिम्मेदारी है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को शांति व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के लिए जिले नक्सल क्षेत्र के थानों की विशेष जिम्मेदारी है और वहां अर्द्ध सैनिक बलों की मौजूदगी में चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद्र, एएसपी आपरेशन वीरेंद्र यादव, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, कुंवर प्रभात सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष राय, अश्वनी चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन



चुनावी रैली और जुलूस की होगी वीडियो रिकार्डिंग
चंदौली। प्रत्याशियों की चुनावी सभाओं और जुलूस की निगरानी करने के लिए शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में बैठक हुई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम नवनीत सिंह चहल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह पेड न्यूज और विभिन्न विज्ञापनों पर भी नजर रखेंगे। साथ ही टीम के सदस्यों को मुख्यालय नहीं छोड़ने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा चुनाव के दौरान सभी मदों में होने वाले खर्चों पर पैनी नजर रखी जाएगी। राजनीतिक दलों की ओर से जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियो इस प्रकार से बनाया जाना चाहिए कि इसमें कोई भी पहलू न छूटने पाए। सहायक व्यय प्रेक्षक वीडियो का अवलोकन कर आयोजन पर हुए खर्च का अंदाजा लगाएंगे। इसके अनुसार आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा तहसील प्रशासन अथवा निर्वाचन कार्यालय से कार्यक्रमों व शिकायतों की जानकारी मिलेगी। तत्काल मौके पर पहुंचकर जिम्मेदारी निभाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बिना अनुमति के छुट्टी न लेने की हिदायत दी। कहा बिना बताए कार्यक्षेत्र से गायब रहने की सूचना मिली तो सीधे आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान एडीएम बच्चालाल, मुख्य कोषाधिकारी सदन गोपाल मिश्र, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा, विवेक सिंह उपस्थित रहे।


चुनाव में लगेंगे छह सौ से अधिक वाहन
चंदौली। लोकसभा चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेटों से लगायत पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन उपलब्ध कराने के लिए जिला मकहमा जुट गया है। लगभग छह सौ से अधिक वाहन चुनाव कार्य में लगने है। इसके लिए परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल सेक्टर मजिस्ट्रेटों के लिए 50 वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।
लोस चुनाव के लिए जिले में 1533 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसके लिए 109 सेक्टर व 19 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। चुनाव के दौरान छह हजार मतदान कर्मियों की तैनाती होनी है तथा दो हजार से अधिक रिजर्व रखे जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने व मजिस्ट्रेट के भ्रमण के लिए छह सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की जरुरत पड़ेगी। इसमें करीब 200 छोटे तथा शेष बड़े वाहन लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन वाहनों के इंतजाम में जुट गया है। फिलहाल परिवहन विभाग को 50 वाहनों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। ये वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को वाहनों की डिमांड भेजी गई है। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वाहन मिलने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।


सरकारी वाहनों का होगा अधिग्रहण
चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए सभी सरकारी वाहन सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं अनुबंधित वाहनों को मय चालक तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित करने का निर्देश दिया है। कहा वाहनों को मय चालक अवमुक्त कर 25 मार्च से जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed