फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, होगी सहूलियत

धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, होगी सहूलियत

Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
धीना स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, होगी सहूलियत
धीना। वर्षों से स्थानीय रेलवे स्टेशन धीना पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग पूरी हो गई। बुधवार से इसका ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन सप्ताह में चार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को रूकेगी। ट्रेन के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगा। दानापुर मंडल के एडीआरएम आपरेशन अरविंद कुमार रजत ने डाउन ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब माल्दा टाउन और दिल्ली तक आने-जाने वालों को पीडीडीयू नगर या वाराणसी ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं जाना होगा। इससे धीना, बरहनी, कमालपुर, कंदवा सहित आसपास के इलाके के लोगों को राहत मिलेगी। पहले दिन लोकल एक टिकट की बिक्री हुई। यह ट्रेन अप में सुबह 8.33 से 8.35 बजे तक जबकि डाउन में 13484 सायं 4.54 से 4.56 बजे ठहराव होगा। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2.12 घंटे की देरी से धीना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर शाम करीब सात बजे पहुंची। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने ट्रेन के रोजाना ठहराव की मांग की है। लोगों ने इससे सम्बन्धित ज्ञापन भी डीआरएम को सौंपा। ट्रेन के आने से घंटों पहले से ही लोग स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या ट्रेन का स्वागत करने के लिए इकट्ठे हो चुके थे। ट्रेन आने से पहले विशेष गाड़ी गरूण से दानापुर मंडल के एडीआरएम आपरेशन अरविंद कुमार रजत के अलावा रेलवे के संजय कुमार टीआई दिलदारनगर, अशोक कुमार सीटीआई बक्सर, अखिलेश्वर प्रसाद एसएसई दिलदारनगर उपस्थित थे। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह मे चार दिन धीना में अप और डाउन मे रूकेगी। शेष चार दिन के लिए प्रयास किया जायेगा साथ ही उन्होंने कहा कि धीना बाजार की सड़क की भी शीघ्र ही मरम्मत कराई जाएगी। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से क्षेत्रीय लोगों ने ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। उनके प्रयास से ट्रेन की सुविधा अब क्षेत्रीय लोगों को मिलने लगी। इस अवसर पर सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निजी सहायक मृत्युंजय उपाध्याय और हरिवंश उपाध्याय के अलावा परमानंद सिह, मोहन राय, रमेश राय, मनोज राय, विनोद सिंह, मुसाफिर उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, धनज्ञय उपाध्याय, श्यामसुंदर बिन्द ,गोपाल सिंह ,श्रवण सिंह, सांसद चन्दौली के नीजी सहायक मृत्युंजय उपाध्याय, हरिबंश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed