फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नए मतदाताओं को मिलेगा पहचान पत्र

नए मतदाताओं को मिलेगा पहचान पत्र

Mon, 01 Apr 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
नए मतदाताओं को मिलेगा पहचान पत्र

विज्ञापन

चंदौली। पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं को जल्द ही स्मार्टकार्ड वाला मतदाता पहचान पत्र मिलेगा। आयोग की ओर से 31 हजार से अधिक नए मतदाताओं के पहचान पत्र निर्वाचन विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। जिसे नए वोटरों में वितरित कराने के लिए कवायद शुरु हो गई है।
मतदाता बनाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा 31 दिसंबर तक अभियान चलाया गया था। पहले चरण के अभियान में 31065 नए मतदाताओं के
नाम सूची में शामिल किए गए थे। निर्वाचन आयोग ने नए मतदाताओं के वोटर कार्ड देने के लिए पहचान पत्र को कार्यालय को उपलब्ध करा दिया है। जो फिलहाल निर्वाचन कार्यालय में रखे गए हैं। पहचान पत्रों को तहसीलों में भेजने के लिए कर्मचारी इसकी छटनी करने में जुट गए है। जिसके बाद इसे बीएलओ के माध्यम से नए मतदाताओं में वितरित कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हीरालाल ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए थे। मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण की प्रक्रिया 22 अप्रैल तक चलेगी। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के बाद नाम बढ़ाने, काटने अथवा किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा।
विज्ञापन


चंदौली। मतदान केंद्रों सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक होगी। दोपहर 12 बजे सकलडीहा और सैयदराजा तथा दोपहर डेढ़ बजे मुगलसराय और चकिया के सेक्टर मजिस्ट्रेटों से जानकारी लीी जाएगी। इसमें सीडीओ, डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, एक्सईएन विद्युत, बीएसए, जल निगम, के अधिकारी भी शामिल होगे। यह जानकारी उप निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed