फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पीड़ित कल्लू के घर माल्दह गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री

पीड़ित कल्लू के घर माल्दह गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री

Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित कल्लू के घर माल्दह गांव पहुंचे प्रभारी मंत्री
इलिया। माल्दह गांव में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत के बाद पांचवें दिन शनिवार को प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री जयप्रकाश निषाद पीड़ित परिवार से मिलने कल्लू के घर पहुंचे। घटना में घायल अंजली (मुनिया) की हालत जानने के बाद कल्लू को जिला प्रशासन की ओर से घोषित सभी योजनाओं का लाभ तथा छोटे पुत्र मुनीब को पुलिस मित्र की नौकरी शीघ्र दिए जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि इसके अलावा वह मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार को जो भी संभव हो सकेगा मदद दिलाई जाएगी। मंत्री के सामने अपनी पोती अंजली को लेकर दुखड़ा सुनाते समय कल्लू फफक पड़ा। मंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मंत्री के साथ आए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मुनीब को पुलिस मित्र की नौकरी के लिए सभी औपचारिकताएं शुरू कर दी गई है और जल्द ही कार्रवाई पूरी कर नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया। कल्लू के घर पहुंचे मंत्री ने 10 मिनट मेें हालचाल कर और परिवार को दिलासा देकर निकल गए। उनके जाने के बाद कल्लू काफी दुखित हुआ। कहा कि घटना के पांच दिन बीत गए अब तक जो भी आ रहा है सिर्फ घोषणा और भरोसा दिलाकर ही जा रहा है। जबकि मदद के नाम पर अब तक कुछ भी नहीं मिल सका। तथा परिवार में बचे लोगों की परवरिश तथा उनकी जरूरत की चीजें उपलब्ध करा सके। गांव के लोगों ने भी जिला प्रशासन द्वारा इतनी बड़ी घटना के बाद भी अभी तक किसी तरह की सहायता राशि न दिए जाने तथा जिले के प्रभारी मंत्री के आने के बाद भी फौरी तौर पर कोई राहत राशि न दिए जाने पर नाराजगी जताई। इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, अजय पांडेय, प्रधान पति राजू यादव, पूर्व प्रधान कुसुम चौबे, बसपा नेता अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इलिया। माल्दह गांव में बीते मंगलवार सुबह दुर्घटना में मां बाप सहित भाई बहनों को खोने वाली घायल अबोध अंजली को अब उसकी चाची पूनम देखभाल करने लगी है। उसकी हालत में भी काफी सुधार हुआ है। पूनम का कहना है कि बेटी को वह कोई कमी नहीं होने देगी। जिससे कि बड़ा होने पर उसे मां की कमी महसूस हो सके। मुखिया कल्लू और गुजरात से लौटकर घर आया छोटा पुत्र मुनीब तेरही की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि सरकारी सहायता बगैर तेरही किया जाना परिवार वालों के लिए कठिन हो रहा है। उपजिलाधिकारी दीप्ति देव यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद से पत्रावली बनाने का काम तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही सहायता राशि पीड़ित परिवार को दे दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


इलिया। शुक्रवार को गांव की बिजली आपूर्ति शुरू किए जाने के बाद पावर कारपोरेशन विभाग हरकत में आया। दुर्घटना के पांचवें दिन सौभाग्य योजना के तहत कल्लू के मड़ईनुमा घर में बिजली कनेक्शन खींचने का काम शुरू हो गया है। दरअसल उसके घर के बाहर विभाग ने मीटर तो लगा दिया था लेकिन कनेक्शन नहीं किया था। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग की नींद टूटी और शनिवार को कनेक्शन करने का काम बिजली विभाग के अधिकारियों ने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed