{"_id":"5c154facbdec225a294d252c","slug":"61544900524-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के मसीहा थे सरदार वल्लभ भाई पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के मसीहा थे सरदार वल्लभ भाई पटेल
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विभिन्न संगठनों ने आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री व लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल की 68वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे किसानों के मसीहा थे तथा उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पटेलनगर स्थित सामुदायिक भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। आजादी मिलने के बाद उन्हें देश का प्रथम गृहमंत्री बनाया गया। उन्होंने छोटी-छोटी रियासतों का एकीकरण व बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर विजय गुप्ता, नवीन पांडेय, संजय मिश्रा, कन्हैया केशरी, भगवान दास, सरोज, राकेश चौहान, प्रमोद अग्रहरि, रामभरोस कन्नौजिया, राजकुमार पटेल, इश्तियाक अहमद, राजेश कुमार चौहान, विजय सिंह उपस्थित थे। वहीं अपना दल (एस) के सदस्यों ने सुभाष पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लौहपुरुष को याद किया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष उदित नारायण पटेल ने कहा कि देश के नवनिर्माण में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे सादगी व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। इस मौके पर ओमप्रकाश मौर्या, घनश्याम, मोहम्मद वसीम, सूर्यबली, अशोक पटेल, सेराज अहमद, रामचरण, शिवाजी, सुभाष, निर्मला, मंशा, अजय उपस्थित रहे। संवाददाता के अनुसार सकलडीहा के बरठी स्थित सेनानी स्मारक स्तंभ परिसर में शनिवार को पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के बैनर तले सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। लोगों ने लौहपुरुष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता बैजनाथ यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसानों को मजबूत करने के साथ देश की एकता-अखंडता को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही पूर्वांचल के किसानों को समृद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। इस मौके पर हरवंश पटेल पूर्वांचली, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय सिंह धुरिया, भइया लाल, एड. नितिन तिवारी, डीएस खरवार, रमाशंकर तिवारी, अलीम, आरबी रावत, कुतुबुद्दीन, संजय पटेल, प्रभात, गौतम, उदय, सीताराम, पंकज उपस्थित रहे।
विज्ञापन