{"_id":"5bd9fb73bdec22695f5f3263","slug":"61541012339-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने फूंका खेसारी के हमलावर का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने फूंका खेसारी के हमलावर का पुतला
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। भोजपुरी फिल्मों के कलाकार खेसारी लाल यादव पर पिछले दिनों बिहार प्रांत के वैशाली में एक कार्यक्रम से वापस आते समय हुए जानलेवा हमला के विरोध में क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी सुधीर सिंह का स्थानीय चौराहे पर पुतला फूंका। चेतावनी दी कि अविलंब आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।
गीतकार टुनटुन यादव ने कहा कि एक तरफ बिहार में खेसारी लाल यादव 27 अक्तूबर को किया गया हमला सरासर ग़लत है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। बिहार सरकार के इस रवैए से कला जगत के लोगों में काफी नाराजगी है। जय सिंह व जितेंद्र सिंह ने कहा कि खेसारी गरीब परिवार के लोकप्रिय कलाकार हैं। अपनी मेहनत से उन्होंने भोजपुरी फिल्म जगत में अलग मुकाम बनाया है। यह विपक्षियों को रास नहीं आ रहा है। उनसे चिढ़ने वालों ने ही उनपर जानलेवा हमला कराया है। सपा नेता विरेंद्र यादव ने कहा कि देश में जब कलाकार भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनमानस के दशा की कल्पना आसानी से की जा सकती है। अंत में सभी ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में जयसिंह यादव, गोलू, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, सरवन पासवान शामिल रहे।