फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

विज्ञापन
शिकारगंज। सामाजिक संगठन रोजा संस्थान की ओर से सुखराम सिंह विद्यालय शिकारगंज में आयोजित जनसम्मेलन में महिला सशक्तिकरण के योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। संस्थान की ओर से कराए गए प्रयास पर भी चर्चा की गई।

सम्मेलन में गायघाट, बलिया कला, जोगियाकला, नौडीहा, अल्लीपुर भंगडा, कुशही, करवदिया, दाउदपुर में गठित संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सभा में समुदाय सशक्तिकरण के लिए हुए प्रयास पर चर्चा की गई। इसमें आजीविका परियोजना की समन्वयक वंदना मौर्या ने महिलाओं द्वारा किए गए प्रयासों को साझा किया। संस्था की काउंसलर संध्या ने निशुल्क डायल नंबर 181 और 1090 से होने वाले फायदे बताए गए। सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये केंद्र प्रभारी शिवनारायन शर्मा ने मजदूर कार्ड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया व दस्तावेज से अवगत कराया। कल्यानीचक की लच्छिमना, कुशही की सुशीला, चंद्रकला, अमिता, सुनीता ने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन में ऱविन्द्र, शिवदास, गोविंद, विफई राम, बाबूलाल, दुर्गावती, मुनक्का, नगीना, सूरसती, ममता, निर्मला, बचानी, गौरी, पारस, महेश, जगजीवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed