{"_id":"5b4f963a4f1c1b58488b59f2","slug":"61531942458-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने आठ का रोका वेतन, छह को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने आठ का रोका वेतन, छह को नोटिस
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वराज अभियान के तहत संचालित मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में लापरवाही बरतने पर सीएमओ डा. पीके मिश्र ने आठ स्वास्थ्य अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। वहीं टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर छह एएनएम को नोटिस जारी किया है।
मिशन इंद्रधनुष के तहत 16 और 17 जुलाई को जनपद के सभी एएनएम सेंटरों, स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी और सीएचसी पर टीकाकरण कार्यक्रम चला। जिसमें बच्चों को रोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया। लेकिन निरीक्षण के दौरान कई केंद्रों पर स्थिति संतोष जनक स्थिति नहीं मिली और जिम्मेदार गायब मिले। सीएमओ पीके मिश्र ने बताया कि बरहनी के चिकित्साधिकारी डा. गौरव नंदन, चंदौली के डा. पीपी उपाध्याय, धानापुर के डा. धवल का एक दिन का वेतन रोका गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी आशा देवी, नंदलाल, परदेशी, अश्वनी और प्रेमलता का भी एक दिन का वेतन रोका गया है। वहीं टीकाकरण के खराब प्रगति होने पर नियामताबाद के महदेउर, सिंघीताली, सकलडीहा के फगुईयां, चहनिया के भूपौली, धानापुर के अवाजापुर, नौगढ़ के परसहवां में तैनात एएनएम को नोटिस दिया गया है। बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लारवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।