{"_id":"5b2d47c64f1c1bab6e8b9563","slug":"61529694150-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की हुई तैनाती
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पहली बार अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया हैं। शुक्रवार को एसपी संतोष कुमार ने जनपद के चकिया, चन्दौली, मुगलसराय एवं चकिया कोतवाली में प्रभारी निरीक्षकों के साथ वहां अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था एवं अपराध नियुक्ति किया है।
नई व्यवस्था से कानून व्यवस्था के ढीले पड़े पेच को कसने की कवायद एसपी की ओर से की गई है। उन्होंने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर को सकलडीहा कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून-व्यवस्था एवं अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह नागेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चंदौली कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी कानून-व्यवस्था एवं अपराध के पद पर पहली तैनाती मिली है, वहीं पुलिस में तैनात सुरेंद्र कुमार को चकिया तथा मुगलसराय कोतवाली में वरिष्ठ निरीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे योगेंद्र सिंह यादव को मुगलसराय कोतवाली में ही अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कानून व्यवस्था एवं अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी निरीक्षक अपने-अपने थानों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने में अपना योगदान देंगे। विदित हो कि सूबे में निरीक्षकों की अधिकता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने थानों पर एक से अधिक निरीक्षकों को तैनाती करने का निर्णय लिया था। इसी के अनुपालन की कड़ी में एसपी संतोष कुमार सिंह ने जनपद के चार बड़े थानों पर अतिरिक्त निरीक्षकों को तैनात करने की पहल की है। बताया कि शासन के निर्देश पर चार थानों पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती किया गया है। बाकी थानों पर भी जल्द तैनाती होगी।