{"_id":"5ae373b84f1c1b5d098b6d03","slug":"61524855736-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर फूटा गुस्सा
Updated Sat, 28 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को अवाजापुर पावर हाउस पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर कई दिनों से बिजली का केबल जल गया है। जिससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। विभागीय अधिकारियों के मनमानी के चलते गेंहू की मड़ाई और पेयजल की विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है।
आवाजापुर उपकेंद्र के रामरेपुर फीडर का केबल बाक्स 30 मार्च को जल गया था। जिसके चलते इससे जुड़े गांवों की आपूर्ति ठप है। लोगों ने आरोप लगाया कि केबल बाक्स बदलने को लेकर जेई, एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक से गुहार लगाई। लेकिन किसी ने भी समस्या दूर करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। शुक्रवार को क्षेत्र के लोग अवाजापुर उपकेंद्र पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि दो दिन में बिजली आपूर्ति बहाल नही हुई तो ग्रामीण ताला लगाकर धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सोनू, छुन्ना मिश्रा, विनोद, गोपाल पांडेय, अशोक मिश्रा, ओम प्रकाश, रमेश तिवारी शामिल रहे। इस संबंध में अवर अभियंता आरएस चौहान ने बताया कि केबल जलने की जानकारी से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। केबल मिलने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकती है।