{"_id":"5ac526cf4f1c1bb6618b5a31","slug":"61522869967-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से सम्मानित प्रधानों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से सम्मानित प्रधानों का हुआ सम्मान
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा/चहनिया। स्थानीय ब्लाक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ की ओर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सीएम के हाथों सम्मानित बर्थरा कला गांव की प्रधान आभा सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आभा सिंह ने भी सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल दिया। दूसरी तरफ चहनिया में भी मजिदहा प्रधान रीमा सिंह को जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र ने कहा कि व्यक्ति कर्मठी और निष्ठावान हैं तो वह सम्मान का मोहताज नहीं होता। यह गर्व का विषय है कि इस जनपद की तीन महिलाओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। ब्लांक प्रमुख संजीव सिंह ने कहा दायित्वों का निर्वहन करने वाले ही सम्मानित होते है। बीडीओ श्रवण कुमार राय ने प्रधानों से आह्वान किया कि दो अक्तूबर से पूर्व विकास खंड के सभी गांवों को ओडीएफ बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर एडीओ पंचायत मुमताज अहमद, सियालाल, गनेश यादव, विनोद सेठ, पवन दूबे, टुनटुन सिंह, विजय मिश्रा, मनोज यादव मौजूद रहे। दूसरी तरफ चहनिया ब्लाक सभागार में बुधवार को लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मनित मजिदहा प्रधान रीमा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय सिंह, संतोष यादव मौजूद रहे।