फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पूर्वांचल में बदलाव की जनक्रांति जरुरी: हरवंश पटेल

पूर्वांचल में बदलाव की जनक्रांति जरुरी: हरवंश पटेल

Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में बदलाव की जनक्रांति जरुरी: हरवंश पटेल
सकलडीहा। पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के सदस्यों की बैठक शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मृति परिसर में सीताराम राजभर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सदस्यों ने अलग राज्य के लिए आंदोलन चलाने की रुप रेखा तैयार किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पटेल पूर्वांचल ने कहा कि पूर्वांचल बदलाव की ओर बढ़ रहा है। मगर वोटों की सियासत करने वाले अड़ंगा लगाने में जुट गए हैं। जब तक पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन नहीं होगा इसका विकास असंभव है। कहा कि स्थायी परिवर्तन के लिए पूर्वांचल में जनक्रांति की जरूरत है। जिसे आम आदमी ही इस लड़ाई को आगे बढ़ा सकता है। वहीं प्रांतीय महासचिव डीएस खरवार ने कहा कि दलितों, गरीबों व किसानों के लिए यहीं उचित समय है, जब वे अपने पूर्वांचल के विकास में एक जुट होकर जनमोर्चा के साथ संघर्ष करेंगे। वहीं 14 अप्रैल को बरठी गांव डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उदय कुमार राय, रामकरन राम, रामकुमार भारतीय, श्रीकष्ण सिंह, विरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed