फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   भ्रष्ट रेल अधिकारियों के खिलाफ बीआरडीएमए दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

भ्रष्ट रेल अधिकारियों के खिलाफ बीआरडीएमए दिल्ली में करेगी प्रदर्शन

Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्ट रेल अधिकारियों के खिलाफ बीआरडीएमए दिल्ली में करेगी प्रदर्शन
सदस्य

विज्ञापन
मुगलसराय । भारतीय रेल दलित मजदूर एसोसिएशन व रेल ठेका मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक बुधवार को बीआरडीएमए के नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई । इसमें कार्यकर्ताओं ने रेलवे में ठेका मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं होने के साथ दलित उत्पीड़न के खिलाफ 20 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में आयोजित धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई । इस दौरान बीआरडीएमए के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राम ने कहा कि रेल में ठेका मजदूरी विभिन्न रेलवे स्टेशनों के अनुसार 536, 448 एवं 359 रुपए है। लेकिन भ्रष्ट और बईमान रेल अधिकारी और ठेकेदारों मिलीभगत से भारतीय रेल में दस लाख मजदूरों की मजदूरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। कहा कि बीआरडीएमए रेल ठेका मजदूर यूनियन के साथ संपूर्ण भारत में न्यनतम मजदूरी भुगतान के लिए आंदोलन चला रहा। कहा कि रेल अधिकारी भ्रष्टाचार के साथ दलित उत्पीड़न में लिप्त हैं। कहा कि इसका विरोध दिल्ली के जंतर मंतर से किया जाएगा ताकि दिल्ली में बैठे रेलवे के आलाधिकारियों के कानों तक भ्रष्टाचार के खिलाफ उठने वाली गूंज पहुंच सके । रेल ठेका मजदूर यूनियन के संस्थापक बाबू लाल राजभर ने कहा कि ठेेेका मजदूरों की मजदूरी का भुगतान यदि बैंक के माध्यम से होता है तो ठेका मजदूरों की मजदूरी की लूटपाट बंद हो जाएगी। इस दौरान देव नारायण, पीबी सिन्हा, प्रमोद कुमार, छोटे लाल, रीता देवी, सुशीला देवी, सुरेश गौतम, दिनेश कुमार राय, सूर्यदेव भगत, रामकेश, राधेश्याम, राजेन्द्र राय, सतीश राजभर, बब्लू खान, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बृजमोहन एवं संचालन शिवचंद कुमार ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed