{"_id":"594d76674f1c1b0c4d8b458d","slug":"61498248807-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों में यात्रियों के हजारों रुपये मूल्य के सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनों में यात्रियों के हजारों रुपये मूल्य के सामान चोरी
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। दो अलग अलग ट्रेनों में गुरुवार की रात चोरों ने दो यात्रियों के हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर यात्रियों की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को स्थानांतरित कर दिया।
गुवाहाटी से बीकानेर जा रही 15632 अप गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में गुवाहाटी निवासी मधुसूदन गुप्ता परिवार के साथ एस - वन के सीट संख्या एक, दो,तीन और चार पर यात्रा कर रहा था। रात होने पर परिवार के सभी सदस्य सो गए। इस बीच ट्रेन के बरौनी पहुंचने पर उचक्कों ने बैग गायब कर दिया। बैग में 15 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल सेट सहित अन्य सामान थे। ट्रेन के मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद मधुसूदन की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर केस बरौनी रेफर कर दिया। इसी तरह रांची से अजमेर जा रही 18631 अप रांची अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन के बी-1 में सीट संख्या 25 और 26 पर बिरयानी कालोनी रांची निवासी सुशील कुमार बजाज पत्नी स्नेहा संग यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के डाल्टेनगंज के पास चोरों ने सुशील का बैग गायब कर दिया। बैग में एक लाख बीस हजार रुपये नकद, सोने की चेन, एटीएम कार्ड आदि चुरा लिए। सुबह नौ बजे ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर सुशील ने इसकी शिकायत जीआरपी में की। इस पर जीआरपी ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज की है।