फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   600 MW hydro pump storage plant to be built in Mubarakpur

Chandauli News: मुबारकपुर में बनेगा 600 मेगावॉट का हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट

Tue, 17 Sep 2024 05:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
600 MW hydro pump storage plant to be built in Mubarakpur
चंदौली। चकिया के मुबारकपुर वन विभाग की जमीन पर 3544.81 करोड़ रुपये की लागत से 600 मेगावॉट हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट का निर्माण किया जाएगा। बीते साल से प्लांट के निर्माण के लिए सर्वे का पूरा कर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई। जिसको मंजूरी मिलने के बाद अगले साल से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्लांट का निर्माण एक्मे ऊर्जा टू प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही है। प्लांट क्लोज्ड लूप स्टोरेज हाइड्रो प्रोजेक्ट होगा। यहां अपर रिजर्वायर व लोअर रिजर्वायर तकनीकी से बिजली तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत निवेशकों ने उर्जा क्षेत्र में 15 हजार 590 करोड़ चार परियोजनाओं में निवेश करने की रूचि दिखाई थी। इनमें एक परियोजना हाइड्रो पंप स्टोरेज प्लांट का निर्माण भी शामिल है जो मुबारकपुर वन विभाग की जमीन पर मूसाखाड़ बाध पर बनेगा। योजना के तहत बांध के पानी से 600 मेगावॉट बिजली तैयार की जाएगी। कंपनी की ओर से बीते एक साल में निर्माण स्थल के सर्वे का काम पूरा करके रिपोर्ट केंद्र को भेज दी गई है। जिसके मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी ने सर्वे काम पूरा करा लिया है। वन समेत अन्य विभागों से भी अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। अगले साल प्लांट के निर्माण का काम शुरू होगा। - निखिल टीकाराम फुंडे, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed