{"_id":"609c226c8ebc3ea3a63d3232","slug":"60-lawyers-and-personnel-get-vaccinated-in-sadar-kachari-chandauli-news-vns58920743","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर कचहरी में 60 वकीलों और कर्मियों ने लगवाए टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर कचहरी में 60 वकीलों और कर्मियों ने लगवाए टीके
विज्ञापन
चंदौली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से बुधवार को सदर तहसील सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के साथ ही न्यायालय व तहसील में कार्यरत कर्मचारियों ने परिवार समेत वैक्सीन लगाया। इस दौरान कुल 60 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इसके लिए कार्यक्रम संयोजक महामंत्री झन्मेजय सिंह ने सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी समेत स्वास्थ्य कर्मियों आभार जताया।
उन्होंने कहा कि जो अधिवक्ता साथी वैक्सीन लगवाने से वंचित रह गए हैं वह बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में उपस्थित होकर वैक्सीन लगवा लें। बताया कि 45 वर्ष की अवस्था पूरी तरह चुके अधिवक्ता, तहसील कर्मचारी व न्यायिक कर्मचारी अपना व अपने परिवार के लोगों का वैक्सीनेशनल कराना सुनिश्चित करें। यह उनके व उनके परिवार के लोगों के अत्यंत आवश्यक है। कहा कि कोविड-19 संक्रमण से अधिवक्ताओं ने अपने कई साथियों को खो दिया। ऐसे में अब हमारा कोई भी साथी इस महामारी की चपेट में न आए। इसके लिए सीएमओ चंदौली से सदर कचहरी में ही वैक्सीनेशनल का आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए सदर तहसील सभागार में वैक्सीनेशन शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, तहसील कर्मचारी व उनके परिवार के लोगों ने वैक्सीन लगवाया और वैक्सीनेशन कार्ड प्राप्त किया। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि 28 दिन सभी को पुन: दूसरा डोज लगवाया जाएगा। नियत तिथि को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान उज्ज्वल सिंह, शमशुद्दीन, राकेश रत्न तिवारी आदि अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
02 .बिना वजह बाइक से तफरी कर रहे लोगों को कटा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने नगर में गंगा रोड के समीप बुधवार को दो पहिया व चार पहिया वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया, जिससे बिना वजह बाहर घूम रहे बाइक चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कोतवाली पुलिस ने बिना वजह बाजार में तफरी कर रहे दर्जन दोपहिया वाहनों का चालान किया। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एसआई विवेक त्रिपाठी बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों को लगातार हिदायत दी जा रही है और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग बिना वजह सड़कों पर दोपहिया से घूम कर रहे हैं जिसमें बिना माक्र्स लगाएं दर्जन लोगों का चालान किया गया, वहीं उनसे जुर्माना भी वसूल किया गया। कहा कि यदि बिना किसी वजह के कोई भी बाजार में या आसपास दोपहिया वाहन से तफरी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही कर उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा बार-बार दुकानदारों को भी चेतावनी दी जा रहा है कि अपनी दुकान चोरी से ना खोलें अन्यथा पकड़े जाने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी इस दौरान सुनील यादव, कुलदीप सरोज, अनुज पाण्डेय, देवेश मौर्या रहे।