{"_id":"6993788f61182f78190618dd","slug":"60-kg-of-animal-meat-recovered-from-auto-chandauli-news-c-189-1-svns1013-144131-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ऑटो से 60 किलो पशु मांस बरामद, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ऑटो से 60 किलो पशु मांस बरामद, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर, चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चकिया तिराहे पर जांच के दौरान ऑटो से 60 किलो पशु मांस बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मांस पीडीडीयू नगर से बनारस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाराणसी के भेलूपुर के बजरडीहा निवासी ऑटो चालक अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ऑटो चालक समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस महाशिवरात्रि के बाबत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि एक व्यक्ति कसाब महाल से ऑटो में पशु मांस रखकर चकिया तिराहे से होते हुए बनारस जा रहा है। पुलिकर्मियों ने चकिया तिराहे के समीप जांच शुरू कर दी। चकिया तिराहे से पहले जीटीआर ब्रिज से उतरते ही पुलिस ने ऑटो को रोक लिया। पुलिस ने ऑटो चालक से वाहन में रखी सफेद बोरी में पड़े मांस बाबत पूछताछ की।
चालक मांस के परिवहन के बाबत कागजात नहीं दिखा पाया। पूछताछ में मांस भेजने में पीडीडीयू नगर के कसाब महाल निवासी हाजी मोेबिन कुरैशी, इम्तियाज उर्फ अजमल का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मांस की तौल करवाई। बाद में पुलिस ने मांस के नमूने को जांच के लिए लैब में भेज दिया।
विज्ञापन
जब नहीं है स्लॉटर हाउस तो कहां से आया पशु मांस
नगर के कसाब महाल से बनारस भेजे जा रहे पशु मांस के मामले में सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह कि जब नगर के अलावा जिले में कहीं भी कोई स्लॉटर हाउस नहीं है तो यह पशु मांस कहां से आया। सवाल यह कि क्षेत्र में कहां पर पशुओं को काटा जा रहा है। संवाद
-- -- -- -- -