फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   60 bigha paddy crop ash

Chandauli News: आग की भेंट चढी 60 बीघा खेत में खड़ी धान की फसल

Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
60 bigha paddy crop ash
कंदवा। थाना क्षेत्र के बरहनी गांव के सिवान में बृहस्पतिवार की दोपहर धान की खड़ी फसल में आग लग गई। इससे करीब 60 बीघा धान की खड़ी फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया वरना आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों एकड़ धान की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई होती।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे गांव के दक्षिण ओर के सिवान में अज्ञात कारणों से धान की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने आग देख शोर मचाया तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। काफी मेहनत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू तो पाया लेकिन तब तक पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह गुड्डू का 12 बीघा, अनिल सिंह बबलू का 12 बीघा, अशोक वर्मा का चार बीघा, श्रीधर का चार बीघा, भूमिधर पासवान का चार बीघा, शगुन राम व नरेंद्र सिंह का सात-सात बीघा, भुल्लन यादव चार बीघा, बंगा सिंह दो बीघा, कलावती का तीन बीघा सहित करीब 60 बीघा धान की खड़ी फसल आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed