फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   57 crore rupees will provide water to 3 lakh people, 7114 new connections will be given.

Chandauli News: 57 करोड़ से तीन लाख लोगों तक पहुंचेगा पानी, दिए जाएंगे 7114 नए कनेक्शन

Wed, 03 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
57 crore rupees will provide water to 3 lakh people, 7114 new connections will be given.
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में निष्प्रयोज्य पड़ा पानी टंकी। संवाद
पीडीडीयू नगर। नगर की चरमराई पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए जलनिगम (नगरीय) की ओर से तैयार करीब 57 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। नगर में पानी की पांच नई टंकियों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा करीब 140 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वहीं 7114 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। टंकियों में पानी चढ़ाने के लिए 12 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। शासन से धन मिलने के बाद निगम की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र योजना से जुड़े कार्य आरंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन


जलनिगम शहरी ने पीडीडीयू नगर की पेयजल व्यवस्था के लिए 87.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को तैयार की थी। शासन ने योजना को परिष्कृत कर करीब 57 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया। स्वीकृति मिलने के बाद निगम की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। दरअसल, अटल मिशन फार रिजूवनेशन एंड अरबन ट्रांसफारमेशन (अमृत) योजना के तहत नगर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए दो साउथ व नार्थ जोन बनाए गए हैं। नार्थ जोन में पानी की पांच टंकियां बनाकर 140 किलोमीटर पाइप लाइन के जरिए 7114 घरों में घरों पानी पहुंचाया जाना है। कैलाशपुरी मोहल्ले की क्षतिग्रस्त टंकी की मरम्मत कर उसे भी उपयोग में लाया जाएगा। कार्ययोजना से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।
विज्ञापन


-------------

बनाई जाएंगी पांच टंकियां, लगाए जाएंगे 12 ट्यूबवेल

योजना के तहत पथरा भाग एक में 2700 व भाग दो में 1300, चतुर्भुजपुर व शाहकुटी में 15-15 सौ और महमूदपुर में 2900 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई जाएगी। इन टंकियों में पानी चढ़ाने के लिए 12 ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। इन टंकियों से नगर के 7114 नए घरों में भी शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------

एक नजर आंकड़ों पर

--140 किलोमीटर पानी की पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी
--5 पानी की नई टंकिया बनाई जाएगी
--7114 नए कनेक्शन दिए जाएंगे

--12 ट्यूबवेल पानी की सप्लाई के लिए लगाए जाएंगे

--------------
कोट.....

पीडीडीयू नगर में पेयजल सुधार के लिए बनी कार्ययोजना को शासन की मंजूरी मिल गई है। योजना से जुड़े कार्य पूरे करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शीघ्र कार्य आरंभ कराए जाएंगे। कमल सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम, जलनिगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed