फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   559 ticketless passengers caught in investigation campaign

Chandauli News: जांच अभियान में पकड़े गए 559 बेटिकट यात्री

Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
559 ticketless passengers caught in investigation campaign
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में दूसरे दिन भी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर किलाबंदी सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। दिन भर चले अभियान में 559 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 3.41 लाख 675 रुपये राजस्व वसूला गया। अभियान से बेटिकट यात्रियों में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

वर्ष के अंतिम माह में बिना टिकट लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को रोकने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार दूसरे दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक कुमार की देख रेख में दिन भर चले अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन के पैदल उपरी पुल, प्लेटफॉर्म एवं गाड़ियों में जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के समय भी टिकट जांच की गई एवं यात्रियों को टिकट लेकर चलने की हिदायत दी गई। पीडीडीयू जंक्शन से अप और डाउन दिशा में गुजरने वाली सभी गाड़ियों में भी टिकट जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed