फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   5512 houses of Chandauli Nagar Panchayat will get pure drinking water.

Chandauli News: चंदौली नगर पंचायत के 5512 घरों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Tue, 06 Aug 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
5512 houses of Chandauli Nagar Panchayat will get pure drinking water.
पीडीडीयू नगर। चंदौली नगर पंचायत के 5512 घरों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल्द काम शुरू होगा। निर्माण खंड प्रथम, उप्र जल निगम नगरीय, वाराणसी ने 31.94 करोड़ रुपये की कार्ययोजना के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पांच कंपनियों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। जल्द ही कंपनी का चयन कर काम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। 53.32 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर घर-घर पेयजल पहुंचाया जाएगा। चंदौली नगर पंचायत की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निर्माण खंड प्रथम, उप्र जल निगम नगरीय, वाराणसी की 31.95 करोड़ की कार्ययोजना को हाई स्टेट लेबल हाई पॉवर कमेटी ने मंजूरी दी थी। इसके लिए टेंडर एक जुलाई को टेंडर कराया गया था। इसमें पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया था। कंपनियों के प्रपत्र, अनुभव और हैसियत आदि की जांच शासन स्तर से हो रही है। इसके बाद कार्यदायी संस्था का चयन कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के तहत नगर के 3769 नए और 1743 पुराने घरों को पेयजल उपलब्ध का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लाल बहादुर शास्त्री नगर में 650 और आंबेडकर नगर में एक हजार किलो लीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इन टंकियों में पानी चढ़ाने के लिए दो-दो ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। टंकियों के पेयजल आपूर्ति के लिए नगर में 53.32 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed