फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   53.09 percent voting amid the scorching heat of Jeth

Chandauli News: जेठ की तपती गर्मी के बीच 53.09 फीसदी मतदान

Sun, 26 May 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
53.09 percent voting amid the scorching heat of Jeth
ज्ञानपुर। भदोही लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को शांतिपूर्वक मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। चिलचिलाती धूप और 42 डिग्री से ज्यादा तापमान में वोटर ने मतदान करने पहुंचे। हालांकि निर्वाचन आयोग की अपेक्षा अनुरूप वोटिंग प्रतिशत नहीं बढ़ पाया। शाम छह बजे तक 53.09 फीसदी वोट पड़े। 2019 के चुनाव में 55.6 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस लिहाज से इस बार करीब दो फीसदी मतदान कम हुआ। भदोही लोकसभा में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। ज्यादातर बूथों पर समय से मतदान शुरू हो गया। जिले के 726 मतदान केंद्रों पर 1256 बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस बीच जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की टीमें क्षेत्रों में चक्रमण करती रहीं। वोट देने के बाद युवाओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की और लोगों से वोट देने की अपील की। सुबह और शाम का वोटिंग ट्रेंड काफी बेहतर रहा, लेकिन दोपहर में बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह सात बजे तक 12.81 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत 25.53 फीसदी और दोपहर 11 बजे वोटिंग 35.38 फीसदी पहुंच गया, लेकिन ज्येठ की दोपहरी में बढ़े तापमान में वोटिंग को प्रभावित किया और और मतदान धीमा हुआ। अगले दो घंटे में मतदान बढ़कर 42.42 फीसदी तक पहुंचा। वहीं, अगले दो घंटे में केवल आठ फीसदी बढ़कर 50.69 तक पहुंचा। हालांकि शाम को फिर तेजी आई और छह बजे तक 53.09 फीसदी मतदान हुआ। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह के साथ एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बूथों पर पहुंच कर जायजा लिया। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed