फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   52% of two-wheeler riders were fined for not wearing helmets.

Chandauli News: 52 प्रतिशत दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट नहीं पहनने पर हुआ चालान

Tue, 09 Dec 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
52% of two-wheeler riders were fined for not wearing helmets.
जिले में स्कूटी और बाइक चालक अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि यातायात विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। 12 हजार 32 लोगों का हेलमेट न पहनने पर चालान हुआ। यह कुल आंकड़े का 52 प्रतिशत है।
विज्ञापन

यातायात माह में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 23 हजार 190 वाहनों का चालान किया। इसमें 52 प्रतिशत चालान बिना हेलमेट पहने दो स्कूटी और बाइक चलाने वालों का हुआ।
विज्ञापन

यातायात माह में यातायात विभाग की ओर से अभियान चलाकर 23 हजार 190 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 12 हजार 32 बाइक और स्कूटी चालकों को चालान हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुआ। जिले में ये हाल तब है कि जब सड़क हादसों में हेलमेट नहीं लगाने के कारण सड़क दुर्घटना में कई अपनी जान गंवा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बाइक या फिर स्कूटी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना की स्थिति हेलमेट से काफी बचाव हो जाता है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है ताकि वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके। नियम का पालन नहीं करने पर चालान भी करना पड़ता है।
-आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed