फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कालोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ रेलकर्मियों ने दिया धरना

कालोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ रेलकर्मियों ने दिया धरना

Mon, 25 Mar 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
कालोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ रेलकर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे कॉलोनियों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जर्जर क्वार्टरों के साथ क्वार्टरों से सटाकर बनाए झोपड़ियों और निर्माण पर भी बुल्डोजर चलाया जा रहा है। इससे रेलकर्मियों में नाराजगी है। रविवार को भी इंजीनियरिंग विभाग ने सेंट्रल कालोनी में अतिक्रमण हटाने की शुरूआत की। इसके विरोध में पूर्व सभासद कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने आईओडब्ल्यू आफिस के समीप धरना दिया। बाद में मंडल रेल प्रबंधक ने अभियान को रोकने का आश्वासन दिया। इस पर रेलकर्मी शांत हुए।

रेल कर्मियों केे रहने के लिए रेलवे ने 17 कालोनियों में पांच हजार से अधिक रेलवे क्वार्टर बनाए हैं। ठीक से रख रखाव न होने से क्वार्टर जर्जर हो चुके हैं और रेलवे ने इसे कंडम घोषित कर दिया है। इसका किराया नहीं वसूला जाता है। इसका फायदा उठाकर कुछ रेलकर्मियों ने उस पर कब्जा जमा लिया है। यही नहीं बड़े पैमाने पर बाहरी लोग भी इन क्वार्टरों में रहते हैं। दूसरी तरफ परिवार बड़ा होने पर रेलकर्मी रेलवे क्वार्टर से सटकार झोपड़ी आदि बनाकर लिए हैं। और तो और रेलवे क्वार्टरों के आस पास मवेशी भी पाले जा रहे हैं। इसको देखते हुए पिछले एक पखवारा से इंजीनियरिंग विभाग विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में जर्जर रेलवे र्क्वाटरों और अलग से हुए निर्माण के विरोध में अभियान चलाया है। आरपीएफ के साथ इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की देख रेख में प्लांट डिपो, पुलिस कॉलोनी सहित अन्य कालोनियों में अभियान चलाया जा चुका है। रविवार को इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी आरपीएफ के एसआई जीएस राणा की देख रेख में टीम सेंट्रल कालोनी में पहुंची। इसके पहले कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में रेलकर्मी आईओडब्ल्यू आफिस पर धरने पर बैठ गए। कालोनीवासियों ने चेतावनी दी कि क्वार्टरों में सुविधाएं बढ़ाए बिना क्वार्टरों को नहीं तोड़ने देंगे। दोपहर 12 बजे मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने अधिकारियों को अभियान रोकने का संदेश दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। निर्णय लिया गया कि रेलकर्मी हस्ताक्षरयुक्त पत्र 25 मार्च को डीआरएम को सौंपेंगे। धरना में जितेन्द्र कुमार, बाबू, छटकी लाल, दिनेश, कैलाश, जगदीश, अमित कुमार, नरायन गोंड, राधा देवी, सोना देवी, कंचन देवी, दुर्गा देवी, जगनी देवी, मंजय यादव, श्यामा देवी, रामादेवी, अनुराधा देवी, सोनामति देवी, जितेन्द्र प्रताप, संजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed