फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समय पर स्कूल न खोलने वाले शिक्षकों का बीईओ ने वेतन रोका

समय पर स्कूल न खोलने वाले शिक्षकों का बीईओ ने वेतन रोका

Thu, 28 Feb 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
समय पर स्कूल न खोलने वाले शिक्षकों का बीईओ ने वेतन रोका
लापरवाही पर शिक्षकों को वेतन रोका
विज्ञापन


चिरईगांव के प्राथमिक स्कूल पर लटका लटके रहने पर की गई कार्रवाई

सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। बरहनी विकासखंड के चिरईगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर बुधवार की सुबह 9.30 बजे तक ताला लटका था। स्कूल पढ़ने आए बच्चे गेट के बाहर खेल रहे थे। वहीं स्कूल पर तैनात शिक्षकों और शिक्षामित्र में किसी का पता नहीं था। शासन द्वारा सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक विद्यालय खोलने का निर्देश जारी किया गया है। शिक्षकों की गैरजिम्मेदाराना कर्तव्य से नाराज ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह से की। बीईओ ने जब इसकी जांच कराई तो ग्रामीणों की शिकायत सही मिली। इससे नाराज बीईओ ने गायब शिक्षकों व शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति की है।

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदेश सरकार कई तरह के उपाय कर रही है। बुधवार को पढ़ने आए बच्चे विद्यालय के बाहर खेलते देखे गए। वहीं विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटक रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीईओ बरहनी से की। बीईओ की जांच में ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर शिक्षकों व शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जांच में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का एक दिन का वेतन और शिक्षमित्र का एक दिन का मानदेय काटने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed