फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   न्यायालय भवन निर्माण को आगे बढ़ाने की मांग

न्यायालय भवन निर्माण को आगे बढ़ाने की मांग

Fri, 22 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय भवन निर्माण को आगे बढ़ाने की मांग
चंदौली। पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने न्यायालय परिसर निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। उन्होंने न्यायालय परिसर निर्माण के बाबात डीएम से चर्चा की और इस दिशा में हो रहे प्रयासों का हाल जाना। विधायक ने कहा कि जिले में न्यायालय परिसर का निर्माण न होना दुखद है, इससे अधिवक्ता समाज के साथ ही वादकारियों को आए दिन परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। न्यायालय भवन निर्माण में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार अफसरों को आदेशित करें। बावजूद इसके यदि किसी स्तर से लापरवाही बरती जाती है तो शासन को अवगत कराएं। कहा कि जनता व अधिवक्ताओं की मांग है कि जल्द से जल्द न्यायालय परिसर का निर्माण हो, जिसमें जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग करना चाहिए। प्रशासन विषय को गंभीरता के साथ ले और इस दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़े। यदि कोई समस्या व अड़चन आती है तो उससे अवगत कराए और समन्वय स्थापित कर न्यायालय निर्माण को यथाशीघ्र शुरू कराए। इस दौरान अशोक सिंह, विनय सिंह, वीरेंद्र सिंह, राघव सिंह, संतोष सिंह, विशाल तिवारी, अभिषेक सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed