फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर के अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

नगर के अधिवक्ताओं को किया सम्मानित

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर के अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से रविवार को सुभाष पार्क में आयोजित समारोह में नगर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने अधिवक्ताओं को अंगवस्त्रं प्रदान किया। समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज के निर्माण में अधिवक्ताओं का अहम योगदान होता है क्योंकि लोग उन पर विश्वास करते हैं। इसलिए अधिवक्ताओं का भी दायित्व बनता है कि वे न्याय के लिए उनके पास आने वाले जरूरतमंद और गरीब लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरें। उन्होंने लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने की अपील की। कहा कि अधिवक्ताओं के पास दोनों पक्ष से लोग आते हैं। अधिवक्ता दोनों के लिए अपना पक्ष रखता है लेकिन फर्ज बनता है कि गलती करने वालों को उसके गलत कदम का एहसास जरूर कराया जाए। यह भी समाज निर्माण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अंत्योदय की भावना पर चलते हुए गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने में मदद करनी चाहिए। इस मौके पर कमलेश मिश्रा, कमलेशचंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार पाठक, संतोष श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, मुरली, मुन्ना सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed