{"_id":"5c227e09bdec2257235e683d","slug":"51545764361-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अग्रसेन सेवा समिति की ओर से नगर के राम मंदिर स्थित आनंद नेत्रालय में तीन दिवसीय निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर की शुरूआत मंगलवार को जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। पहले दिन छह सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस मौके सौ मरीजों को कंबल वितरित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर सेवा है। प्रशासन सभी पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है लेकिन इसमें आम लोगों का सहयोग और समाज सेवी संगठनों की आवश्यकता है। कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतरी का प्रयास किया जा रहा है। आयुष्मान भारत के तहत हर गरीब को निशुल्क इलाज का लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके मिश्र ने इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला और चिकित्सा शिविर के मद्देनजर नेत्र रोगियों और चिकित्साकर्मियों को सावधानी की सलाह दी। नेत्र सर्जन निशांत सिंह ने नेत्र चिकित्सा अभियान के बारे में बताया। कहा कि उनकी संस्था जिले के साथ कैमूर, गाजीपुर में भी राष्ट्रीय अंधता निवारण अभियान के तहत लोगों को निशुल्क चिकित्सा दे रही है। इस मौके पर सुरेश डेरोलिया, अजय कंदोई, कैलाश किशोर पोद्दार, रघुनाथ अग्रवाल, मुरारी भूतिया,आत्माराम तुलस्यान, राजकुमार सरैय्या, विश्वेश्वर, संजय पंसारी, राजेश गुप्ता, अनिल मित्तल, घनश्याम अग्रवाल, विकास गर्ग, डॉ. प्रदीप गुप्ता, ओमप्रकाश कयाल, पंकज मोदी, शंभू डोकानियां, डॉ. रवि गुप्ता, अमित डेरोलिया, प्रमोद गोयल, गौरव कंदोई, गौरव बिरला, अरुण मिश्र, अभिषेक पौद्दार, वरूण तहलका, सतीश डेरोलिया, पीयूष अग्रवाल रहे। संचालन विनय वर्मा ने, अतिथियों का स्वागत शिविर प्रबंधक डॉ. राजीव और धन्यवाद ज्ञापन सीताराम महलका एवं राम गोपाल तुलस्यान ने किया।