{"_id":"5c0d67dabdec22416f232704","slug":"51544382426-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से उपभोक्ता हुए हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से उपभोक्ता हुए हलकान
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली । बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को आए दिन परेशान होना पड़ता है। बिजली कट कर देना नियति बन गई है। रविवार को मुख्यालय स्थित फीडर-2 के उपभोक्ताओं को बिजली कटने से काफी परेशानी हुई। छह घंटे तक बिजली कटी रही।
नगर के सकलडीहा रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां सड़क किनारे दो खंभे आवागमन में परेशानी का कारण थे। विभाग ने सूचना सार्वजनिक किए बिना खंभे हटाना शुरू कर दिया। रविवार को 12 बजे अचानक बिजली कट गई। इससे लोगों का घरेलू काम ठप हो गए। उपभोक्ता दिन भर विभाग को कोसते रहे। बिजली के लिए परेशान उपभोक्ता मौके पर भी पहुंचे । एक्सईएन एके शुक्ल की मानें तो यह कार्य कई दिनों से प्रस्तावित था। सकलडीहा रोड के दो खंभे आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाने का कार्य किया गया।