{"_id":"5bb7b550867a5535247af9bc","slug":"51538766160-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदासी में बनेगा कांजी हाउस, छूट्टा पशुओं से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदासी में बनेगा कांजी हाउस, छूट्टा पशुओं से मिलेगी निजात
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जल्द ही नगर में छूट्टा पशु नजर नहीं आएंगे। नगर की सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को रखने के लिए नगर पालिका जल्द ही कांजी हाउस का निर्माण कराएगी। इसके लिए चंदासी में 19 बिस्वा भूमि मिल गई है। जल्द ही इसकी बाउंड्रीवाल कराई जाएगी। कांजी हाउस निर्माण के लिए राज्य वित्त आयोग से पशुपालन को विभाग को डेढ़ करोड़ रुपये मिल गए हैं। इससे पशुओं के रहने के साथ ही चारे की भी व्यवस्था की जाएगी।
जिले सबसे बड़े स्थानीय नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर विचरने वाले छूट्टा पशु बहुत बड़ी समस्या है। नगर के सुभाष पार्क से अलीनगर से दो दर्जन से अधिक साड़ सड़क पर डिवाइडर के किनारे बैठे रहते हैं। रेलवे स्टेशन गेट के सामने, सब्जी मंडी में आए दिन सड़क पर फेंके गए सब्जियों को खाने के चक्कर में साड़ आपस में लड़ बैठते हैं। ऐसे में सड़क जाम की स्थिति हो जाती है। यही नहीं आए दिन इनके हमले से लोग चोटिल होते हैं। ऐसे में लंबे समय से छूट्टा पशुओं को पकड़ कर नगर से दूर रखने की मांग की जा रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी सभी ब्लाकों में छूट्टा पशुओं से बचाव के लिए कांजी हाउस बनवाने की बात कहीं थी। इस बीच पालिका प्रशासन ने कांजी हाउसके लिए प्रयास तेज किया और भूमि की तलाश शुरू की। तलाश के बाद चंदासी मंडी के पीछे परशुरामपुर वार्ड में 19 बिस्वा भूमि मिल गई है। इस पर कांजी हाउस बनाने का निर्णय लिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार ने कहा कि कांजी हाउस की पूरी तैयारी की जा चुकी है। राज्य वित्त से डेढ़ करोड़ रुपये मिले हैं। इससे जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद पशुपालन विभाग के सहयोग से पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि कांजी हाउस में पशुओं की देख भाल के लिए आधा दर्जन कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।