फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जागरूकता रैली

योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जागरूकता रैली

Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
मुगलसराय। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर इंपावरमेंट सोसाइटी की ओर से संचालित नगर के अमोघपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री वृद्धाश्रम से योग जागरूकता रैली निकाली गई। पाथ आफ डिवाइन लाइफ फाउंडेशन महाराष्ट्र के सहयोग से निकली रैली में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी दौड़ लगाकर लोगों को योग की महत्ता समझाई। रैली के माध्यम से लोगों को निरोग रहने के लिए योग अपनाने पर जोर दिया गया। वृद्धाश्रम से संस्था के सचिव डॉ. एके सिंह ने हरि झंडी दिखाकर रैली को रवाना की।

रैली अमोघपुर आश्रम से शुरू हुई रैली अमोघपुर गांव, पंचायत भवन, लोको कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल, सेंट्रल कॉलोनी से होते हुए लाल बहादुर शास्त्री वृद्धाश्रम पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोगों ने योग अपनाओ रोग को दूर भगाओ के नारे लगाए। वृद्धाश्रम में हुई गोष्ठी में संस्था के सचिव डॉ. एके सिंह ने कहा कि योग भारतीय चिकित्सा की सबसे पुरानी पद्धति है। इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। वहीं पाथ ऑफ डिवाइन लाइफ महाराष्ट्र की प्रभारी रीना राय ने कहा कि मेडिटेशन यानी ध्यान न सिर्फ अध्यात्म से जुड़ा है बल्कि विज्ञान से भी इसका जुड़ाव है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर को फायदा होता है। इसे विज्ञान ने भी स्वीकार किया है। मेडिटेशन से दिल-दिमाग स्वस्थ होता है। यह शरीर को स्थिर व मजबूत बनाता है। ध्यान से मस्तिष्क का प्रत्येक बिंदु क्रियाशील बनाया जा सकता है। इसे अपना कर तनावमुक्त रहा जा सकता है। इस मौके पर राजेश तिवारी राजू, आनंद कुमार, बसंत जायसवाल, मनोज पाठक, सोनी राय, अलका सिंह, देवेंद्र प्रसाद, अरविंद रस्तोगी, विजय दुबे, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed