{"_id":"5ab010a74f1c1bb2758b65ca","slug":"51521488039-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर सोमवार से तीन दिवसीय विज्ञान गणित सहित अन्य विषयों का प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को डायट प्राचार्य डॉ. पारसनाथ और बीएसए भोलेंद्रनाथ सिंह ने प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने शिक्षकों के अनुपस्थित रहने पर बीईओ से स्पष्टिकरण मांगा।
शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिये शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश है। इस क्रम में सोमवार से तीन दिवसीय गणित, विज्ञान व विद्यालय में नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण हुआ। बीएसए भोलेंद्र नाथ सिंह ने प्राचार्य के साथ औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन में नौगढ़, चकिया, शहाबगंज और नियामताबाद ब्लॉक के अधिकांश शिक्षक प्रशिक्षण में से गायब रहे। प्राचार्य की संस्तुति पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में गायब रहने पर सभी बीइओ से स्पष्टिकरण मांगा। प्राचार्य डा. पारसनाथ ने बताया संबंधित ब्लाक के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिये कार्य मुक्त किया गया है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित होना बहुत ही निराशा जनक है। इस मौके पर बीईओ केके सिंह, जयनरायण यादव मौजूद रहे।