फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मांगों के समर्थन में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने दिया धरना

मांगों के समर्थन में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने दिया धरना

Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने दिया धरना

विज्ञापन
मुगलसराय। आल इंडिया लोको रंनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यों ने केंद्रीय समिति के आह्वान पर रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित क्रू लाबी पर धरना दिया। धरना सभा में रनिंग स्टाफ की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान रनिंग भत्ता निर्धारण न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही एलाउंस का निर्धारण नहीं होता है तो रेल परिचालन बाधित किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि रेलवे में सातवां वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू हुए दो वर्ष बीत गए। बावजूद इसके आज तक रनिंग स्टाफ के लिए किलोमीटर का उचित निर्धारण नहीं किया गया। इसको लेकर रनिंग स्टाफ लगातार आंदोलन रत हैं लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किलोमीटर रेट का निर्धारण आरएसी फार्मूला 1980 के तहत नहीं किया गया तो रनिंग स्टाफ उग्र आंदोलन करेगे और रेल परिचालन बाधित भी करेंगे। इस दौरान लोको रनिंग स्टाफ की समस्याओं पर चर्चा करते हुए, इसके समाधान की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में टी सिंह, जितेन्द्र यादव, डीके मिश्र, वसूल हक, अर्जुन यादव, विजय कुमार, मदनलाल, सुनील कुमार, संतोष कुमार, डीके सिन्हा, एम पांडेय, राकेश कुमार, सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed