{"_id":"5a6e28b14f1c1b4f588b5573","slug":"51517168817-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम व एसपी ने नई पुलिस चौकी का किया उद्धाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम व एसपी ने नई पुलिस चौकी का किया उद्धाटन
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर दुलहीपुर स्थित नई पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में पुुलिस चौकी खुल जाने से क्षेत्रवासियों को छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा। वहीं अपराध की रोकथाम के लिए भी यह पुलिस चौकी सहायक होगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती आबादी के चलते कानून व्यवस्था बनाये रखना एक चुनौत पूर्ण कार्य हो गया है। ऐसे में विवाद शुरू होते ही निस्तारित कर दिया जाये तो बड़े बवाल से बचा जा सकता है। क्षेत्र में पुलिस चौकी खुलने से पुलिस को पूरे क्षेत्र की निगाहबानी करने में भी सहूलियत होगी वहीं लोगों को भी इससे मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पुलिस चौकी जनता की मदद के लिए खोली गई है। कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसलिए पुलिस चौकी स्थापित की गई । इस अवसर एडिशनल एसपी देवेन्द्रनाथ, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मुगलसराय एसपी सिंह सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।