{"_id":"5a42a6684f1c1b502b8b6d00","slug":"51514317416-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन के आश्वासन पर आशाओं का धरना समाप्त,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन के आश्वासन पर आशाओं का धरना समाप्त,
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और आशा केंद्र खोले जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं का धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद कार्यकर्ताओं ने काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया। कहा कि शासन ने जनवरी माह में आशाओं की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। यदि सरकार ने अपने वादे पर अमल नहीं किया तो पुन: आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
इसके पूर्व धरने के अंतिम दिन आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग और शासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। कहा कि आशाएं विगत 12 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हैं और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। लेकिन बदले में उन्हें सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं मिलता है। काम के एवज में उनको नियमित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। यात्रा भत्ता आदि भी नहीं दिया जाता है। कहा कि ग्रामीण इलाके में आशा केंद्रों की व्यवस्था न होने से कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ती है। विभागीय अधिकारी और सरकार द्वारा आशाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। इस अवसर पर धीरज, मीरा, रेखा, कमलावती, संध्या, सीमा, प्रतिमा, अंजनी, सुनीता पूनम आदि रहीं।