फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ के लिए आज होगा मतदान

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ के लिए आज होगा मतदान

Thu, 07 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ के लिए आज होगा मतदान

विज्ञापन
मुगलसराय। लंबे इंतेजार के बाद गुरुवार को होने वाले लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है । । मतदान से पूर्व बुधवार को चुनाव लड़ रहे विभिन्न पदों के उम्मीदवारों ने देर रात तक मतदाताओं के घरों तक दस्तक देते रहे । मतदान सुबह आठ बजे दोपहर दो बजे तक महाविद्यालय प्रांगण में होगा । जिसके लिए कुल छह बूथ बनाए गए है।

लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ का चुनाव नौ नवंबर को होना था। इसी बीच निकाय चुनाव की प्रक्रिया के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर इसे स्थगित कर दिया गया था । एक दिसंबर को निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने सात दिसंबर को मतदान कराने की तिथि तय की थी । तिथि घोषित होने के बाद चुनाव लड़ रहे नेताओं उमंग और उत्साह भर आया और लंबे इंतेजार के बाद फिर से वे मतदाताओं के द्वार द्वार पहुंचने लगे । बुधवार को चुनाव के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं । छात्रों के हंगामा और नारेबाजी को रोकने के लिए विशेष कार्य योजना बनायी गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन सतर्क है। लगभग 35 सौ मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे । बुधवार की देर रात तक विभिन्न पदो के उम्मीदवारों ने बैठकें कर रणनीति बनाई और दावतों के दौर के बीच वोटरों को लुभाने का भी प्रयास किया गया ।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed