{"_id":"5a2450384f1c1b9f678bf3c9","slug":"51512329272-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक ट्रक के पीछे से घुसी, एक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक ट्रक के पीछे से घुसी, एक की मौत, दूसरा जख्मी
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर पचफेड़वा के समीप रविवार की रात साढ़े आठ बजे अनियंत्रित बाइक ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई है, जबकि घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
बिहार के दुर्गावती इलाके अनिल कुमार (29) और गब्बर यादव (25) बुलेट से मुगलसराय किसी शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। रात साढ़े आठ बजे दोनों पचफेड़वा के समीप पहुंचे थे। इसी आगे चल रहे ट्रक ब्रेकर होने की वजह से अचानक ब्रेक मार दिया। तेज गति होने की वजह से बुलेट अनियंत्रित हो गया और ट्रक में पीछे से टक्कर हुए नीचे घुस गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर जब तक लोग जुटते ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। इस दौरान सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गर्इ। पुलिस ने मौके पर जुटे लोगों की सहायता से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। दोनों बिना हेलमेट के चल रहे थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि गब्बर की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।