{"_id":"5a21b78f4f1c1bd9798c032c","slug":"51512159119-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर राजद का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर राजद का कब्जा
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर पंचायत की मतगणना के समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अशोक कुमार बागी ने विजय श्री हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राजकुमार जायसवाल को 753 वोटों से पराजित किया। सपा प्रत्याशी रविप्रकाश चौबे को तीसरे तथा बसपा के अफसार अहमद को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुल वैध 8 हजार 84 मतों की गणना के बाद अशोक कुमार बागी को 2452 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार जायसवाल को 1699, सपा के रविप्रकाश चौबे को 1589, बसपा के अफसार अहमद को 1066, निर्दल रमेश गुप्ता को 773, रालोद के प्रत्याशी महेन्द्र सिंह को 207, निर्दल मनोज जायसवाल को 91, निर्दल मिथिलेश को 44, निर्दल रामलक्षन सिंह को 37, निर्दल गुलाबी को 28 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांगेस के प्रत्याशी विनोद सिंह को 21 मत मिले।
02.अध्यक्ष पद की चक्रवार मतगणना रिपोर्ट
चकिया (ब्यूरो)। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को निर्धारित समय सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ हुई। चार चक्रों में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन
प्रथम चक्र में अशोक कुमार बागी को 493, राजकुमार जायसवाल को 468, रविप्रकाश चौबे को 347, अफसार को 42, रमेश गुप्ता को 232 मत मिले। दूसरे चक्र में अशोक कुमार बागी को 477, राजकुमार जायसवाल को 266, रविप्रकाश चौबे को 258, अफसार को 639, रमेश गुप्ता को 91 मत मिले। तृतीय चक्र में अशोक कुमार बागी को 693, राजकुमार जायसवाल को 385, रविप्रकाश चौबे को 397, अफसार को 108, रमेश गुप्ता को 193 मत मिले। चौथे चक्र में अशोक कुमार बागी को 788, राजकुमार जायसवाल को 580, रविप्रकाश चौबे को 587, अफसार को 277, रमेश गुप्ता को 257 मत मिले।
03.पत्नी के सहारे विजय विश्वकर्मा ने लगाई हैट्रिक
चकिया (ब्यूरो)। स्थानीय सावित्री बाई फूले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नगर पंचायत के 12 वार्डों के सदस्य पदों की मतगणना में पत्नी मीना विश्वकर्मा के सहारे सिविल लाइन पूर्वी के दो बार सभासद रहे विजय विश्वकर्मा ने तीसरी बार विजयश्री हासिल कर हैट्रिक लगाई। वहीं पत्नी गीता सोनकर के सहारे ही इंद्रानगर से चौका मारने में जुटे तीन बार से सभासद अनिल सोनकर के हाथ मायूसी लगी है। इसके अतिरिक्त सिविल लाइन पश्चिमी से एक बार सभासद रह चुकी पत्नी बिंदू देवी के सहारे ही हैट्रिक लगाने में गुरुदेव चौहान विफल रहे। वहीं मां काली नगर वार्ड से 2 बार सभासद रह चुके कल्लू चौहान तीसरी बार हैट्रिक लगाने के चक्कर में शमशेर नगर से चुनाव मैदान में उतरे, लेकिन उन्हे हार का सामना करना पड़ा।