{"_id":"59a6a0f64f1c1b5a738b472e","slug":"51504092406-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास योजना की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास योजना की दी जानकारी
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्वावधान में मंगलवार को सकलडीहा रोड स्थित यूनियन बैंक चंदौली कार्यालय में डेयरी उद्यमशीलता विकास योजना पर एक दिवसीस कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान बैंकर्स और प्रदेश सरकार के पशुधन व डेयरी विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान जिला प्रबंधक विकास नाबार्ड हीरालाल ने कहा कि केंद्र सरकार लघु डेयरी योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पशु पालकों को देना चाहती है। इस योजना दो से दस दुधारू पशुओं पर बैंक ऋण मुहैया कराएंगे। इकाई की लागत 60 हजार रुपये प्रति पशु है। वहीं कृषि संबंधित सभी योजनाओं के लिए सरकार ने ऋण की व्यवस्था की है। पशुओं के लिए निजी पशु क्लीनिक, सचल क्लीनिक के अलावा कोल्ड स्टोरेज, डेरी प्रोसेसिंग उपकरण की खरीद, डेयरी उत्पादन ट्रांसपोर्ट सुविधा पर भी ऋण की व्यवस्था है। बताया गया कि सामान्य श्रेणी के लिए 25 और अनुसूचित जाति के लिए 33 फीसद अनुदान की व्यवस्था है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. आरपीएस रघुवंशी, डीडी कृषि आरके सिंह, बीएम बिदौलिया, एजाज आदि रहे।