{"_id":"599dd3e24f1c1b50768b4623","slug":"51503515618-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश सरकार के लाख फरमान के बाद भी बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। बिजली कटौती से नाराज कस्बा वासियों ने बुधवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले से भी अच्छी बिजली आपूर्ति करने का वादा किया था। शुरूआत में तो लोगों को 12 घंटे बिजली मिली , लेकिन पिछले दो महीनों से अनियमित कटौती से कस्बावासी परेशान हो गए। पेयजल की समस्या से भी लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र से पांच फीडरों से सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। जिसमें सकलडीहा दक्षिणी फीडर की सप्लाई सबसे ज्यादा गांवों में होती है। इस कारण आए दिन बिजली कटौती होती रहती है। पिछले दो दिनों से विद्युत बढ़वलडीह गांव में लगा जंफर उड़ जाने से लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। कई बार शिकायत उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ से किया, लेकिन बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। कस्बा के लोगों ने बिजली विभाग के रवैये नाराज होकर कस्बा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बिजली कटौती को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में विनय शंकर तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राम सिंह, पिंटू चौहान, भरत चौहान, सिंटू कुमार, हीरामनी देवी,आशा देवी आदि मौजूद रहे।