{"_id":"59763e494f1c1ba2228b473c","slug":"51500921417-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन की विधियों का जनता में करें प्रचार: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन की विधियों का जनता में करें प्रचार: सीडीओ
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सोमवार को सदर ब्लाक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आशाओं के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें लगभग 75 लोगों को पंजीकरण किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते जनसंख्या विस्फोट होने की संभावना है। परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों का जनता में प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। इसके दूरगामी लाभों के बारे में लोगों को जागरूक बनाकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है। सरकार इसके लिए तमाम योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बानने के लिए चला रही है। इसे ग्रामीणों क्षेत्रों में आम जन पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके मिश्रा ने जनपद के समस्त स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम एवं स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील किया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पे्ररित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डा. डीके सिंह, डा. नीलम ओझा, डा. एसबी सिंह, डा. वीबी सिंह, डा. जीसी द्विवेदी, डा. एनके प्रसाद, रोली श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, विद्युत प्रकाश सिंह, एम लाल गौतम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन